Jabalpur News : भगवान को रखे दीपक से हुआ यह हादसा, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur News : भगवान को रखे दीपक से हुआ यह हादसा, जाँच में जुटी पुलिस

Jabalpur Fire News : जबलपुर जिले के गढ़ा थाना अंतर्गत शाही नाका के दादा दरबार के पास आज सोमवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब एक एडवोकेट के कार्यालय में आग भड़क उठी।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि भगवान को रखे दीपक से यह अग्नि हादसा हुआ। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकल कर्मियों की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। हादसे में हजारों रुपये का फर्नीचर, शो केस जलकर खाक हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार दादा दरबार के पास एडवोकेट एसएस परिहार का कार्यालय है। जहां आज भभक उठी। कार्यालय में रखे कम्प्यूटर, शो केस, फर्नीचर आग में स्वाहा हो गए।

सूचना के बाद ननि का एक दमकल वाहन पहुंचा, जिसने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बताया गया कि आज सुबह भगवान का कार्यालय में पूजन कर दीपक रखा था, जिससे आग भड़क उठी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews