Jabalpur News : आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर में आईपीएल सट्टे को लेकर जहां सटोरिए अपना जाल बिछाए हुए हैं वहीं पुलिस भी इनको पकड़ने की जद्दोजहद कर रही है। इसी क्रम में बेलबाग थाना अंतर्गत डॉक्टर मुखर्जी के पीछे चल रहे आईपीएल के सट्टे पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

यह है पूरा मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेलबाग थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डॉक्टर मुखर्जी के अस्पताल के पीछे अवैध रूप से आईपीएल का सट्टा लगाया जा रहा है, पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां पर सटोरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, लेकिन इसी बीच पुलिस को आता देख कर एक सटोरिया भाग निकला।

पुलिस ने मौके पर एक टीवी सहित मोबाइल फोन और 15000 रुपए की रकम बरामद की है, वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अब यह पूछताछ करनी शुरू कर दी है कि यह किससे लाइन लेकर क्रिकेट का सट्टा खिलवा रहे थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews