Jabalpur News : डीजे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

indore crime news

Jabalpur Crime News : जबलपुर जिले के गौर चौकी अंतर्गत एक रिसॉर्ट में युवकों के दो गुटों के बीच डीजे साउंड बंद करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट करने वाले आरोपियों में एक भारतीय जनता पार्टी की के नेता का बेटा भी शामिल है, जो घटना के बाद से फरार है। इस मारपीट में एक युवक के हाथ में चाकू भी लगी है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

पूरे मामले की जानकारी देते हुए गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में कुछ युवकों का साउंड बॉक्स को बंद करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें चाकूबाजी की घटना को भी अंजाम दिया गया था और इस चाकूबाजी में सिविल लाइन निवासी करण बलारा के हाथ में चोट आई है पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हितांश सिटी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पार्षद पुत्र राजवीर आनंद की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews