Jabalpur News : असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को दी बधाई

Jabalpur News : असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री तोमर ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को दी बधाई

Jabalpur News : गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पर भाजपा की सरकार है वहां कानून का राज है, और जहां कानून का राज होता है वहां पर अपराधियों की यही हालत होती हैं।

इन दोनों पर थे संगीन अपराध दर्ज

एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एनकाउंटर पर कहा कि अपराधियों के साथ जिस तरह का व्यवहार होना चाहिए था, वही इन दोनों के साथ हुआ है। अपराधियों के साथ कार्यवाही करने में सरकार कहीं से भी कंजूसी नहीं बरतेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग घोषित अपराधी थे, इनके खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज थे। उमेश पाल हत्याकांड में इनका नाम था।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जिन दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है, उन पर 5- 5 लाख रुपए का इनाम सरकार ने घोषित किया था। आज हुए इस एनकाउंटर को लेकर में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस को बधाई देता हूं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews