Jabalpur News : विपक्ष पर गरजे केंद्रीय मंत्री तोमर, कहा – लोगों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

Jabalpur News : विपक्ष पर गरजे केंद्रीय मंत्री तोमर, कहा – लोगों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे

Jabalpur News : जितने लोग भ्रष्टाचार की वैसाखी पर चढ़कर राजनीति कर रहे थे,उनको तकलीफ़ हो रही है,वह डर से एकजुट हो रहे है,लेकिन उनका इकट्ठा होना बीजेपी की जीत को प्रभावित नहीं करेगा, ये कहना है केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का, जबलपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गैर बीजेपी गठबंधन को लेकर कल दिल्ली में हुई नितीश कुमार, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके दो मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में लंबे वक्त से जेल में बंद है।

भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम कर रही है देश मे आज कानून का राज है, लेकिन जितने लोग भ्रष्टाचार की वैसाखी पर चढ़कर राजनीति कर रहे थे,उनको तकलीफ़ हो रही है,वह डर से एकजुट हो रहे है,लेकिन उनका इकट्ठा होना बीजेपी की जीत को प्रभावित नहीं करेगा,क्योंकि विपक्षी दल हो या कोई दल हो वह किसी को जिताता नहीं है,जनता जिसे अपना आशीर्वाद देती है वही जीतता है,इसलिए देश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ और नरेंद्र मोदी के साथ है, वहीं राहुल गांधी द्वारा अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट करने के आरोपो पर पलटवार करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप निराधार है, राहुल गांधी झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं करते है,क्योंकि राहुल गांधी के पास आरोपों से जुड़े न तो कोई दस्तावेज़ है,और न ही कोई जानकारी,सिर्फ़ लोगों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है,यदि राहुल गांधी के पास सबूत है तो उन्हें जांच एजेंसियों को सौंपना चाहिए।

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही समन्वय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास लोग ही नहीं बचे है, कांग्रेस धरातल में जा रही है,हार की ओर कदम बढ़ रहे है,भारत जोड़ो यात्रा भी राहुल गांधी ने निकाली थी, आखिर उस यात्रा से क्या जुड़ा कांग्रेस बताए, साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर ने सीएम की रेस में नाम होने और पार्टी के 7 नेताओ द्वारा कोट सिलवाने के दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा मैं किसी लाइन में नहीं हूं,मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो काम उन्हें देगी वह उसको अच्छे से करेगें,रही बात कौन कोट सिलवाए बैठा है इसकी जानकारी मुझे नहीं है, वहीं नरेंद्र सिंह तोमर में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं की टिकट कटने पर कहा कि चुनाव समिति तय करती है कि किसको टिकिट देना है और किसकी टिकिट काटनी है, क्योंकि चुनाव समिति गुण दोष के साथ हालातों को देखती है और उसे लगता है कि पार्टी कहाँ जीत सकती है उस दिशा में काम करती है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews