Jabalpur News: अज्ञात तत्वों ने शिक्षकों के खिलाफ लिखी अर्नगल बातें, एफआईआर दर्ज

Jabalpur News: अज्ञात तत्वों ने शिक्षकों के खिलाफ लिखी अर्नगल बातें, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के गोरा बाजार में शिक्षकों के संबंध में अज्ञात शरारती तत्वों ने दीवारों पर अभद्र टिप्पणी लिख दी है। जिसको लेकर स्थानीय लोगो मे अच्छा खासा रोष है। इधर दीवार पर स्कूल शिक्षक के खिलाफ अभद्र एवं गंदी बातें लिखी होने की सूचना गोरा बाजार थाना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद अब पुलिस पूछताछ और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें – Russia-Ukraine Crisis: रूस के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिका 350 मिलियन डॉलर के मूल्य का हथियार देगा यूक्रेन को

इधर इस वाक्या के बाद स्कूल कॉलेज प्रबंधन एवं लोगों में आक्रोश भड़क गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गोरा बाजार थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले एक कॉलेज व स्कूल के प्रिंसिपल ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने स्कूल कॉलेज की दीवार पर शिक्षकों के संबंध में अभद्र एवं गंदी टिप्पणी लिख दी है।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: जबलपुर के प्लेटफार्म क्र.06 का ठेका निरस्त, वाहन पार्किंग नि:शुल्क हुई

प्रिंसिपल ने एफ.आई.आर दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने वाले का पता लगाया जा सकेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews