Jabalpur News : हंगामे की भेंट चढ़ी जिला योजना समिति की बैठक, कांग्रेस विधायक और प्रभारी मंत्री आमने सामने

Jabalpur News : हंगामे की भेंट चढ़ी जिला योजना समिति की बैठक, कांग्रेस विधायक और प्रभारी मंत्री आमने सामने

Jabalpur News : जबलपुर में आज करीब 3 साल बाद जिला योजना समिति की बैठक हुई और यह बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक ने प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के सामने खड़े होकर बताया कि पालन प्रतिवेदन में आखिरकार यह स्वीकार कर ही लिया कि अब आपकी गौशाला नहीं बनाना चाहती है।

बैठक में इस बात का जिक्र किया गया कि अपर सचिव ने नवीन गौशाला निर्माण पर रोक लगा दी है, जिस पर प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने यह जवाब दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं कांग्रेस विधायक संजय यादव ने यह भी कहा कि हमारी सरकार जो कि करीब 15 माह की रही और 15 माह की सरकार में हमने 21000 किसानों का 102 करोड़ रु का कर्ज माफ किया है।

इधर करीब 3 साल बाद जिला योजना समिति की बैठक लेने पहुंचे गोपाल भार्गव पर संजय यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि जब ऊपर से डंडा पड़ा है तो दबाव में आकर अब प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव जिला योजना समिति की बैठक कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज हर घर में जहां शिक्षा की जरूरत है तो सरकार यह तो नहीं कर रही है बल्कि गांव गांव में शराब जरूर पिला रही है।

बता दें कि जिला योजना समिति की बैठक में वह प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews