Jabalpur News : नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, जानें क्या कहा

Jabalpur News : नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, जानें क्या कहा

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जबलपुर में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार फ़ैलने की बात कह रही है तो उन्हें यह कहने का बिल्कुल भी हक नहीं है क्योंकि प्रदेश में भ्रष्टाचार और गरीबी कांग्रेस की ही देन है।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए वह हमेशा भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा बनाती है और हमारी सरकार को घेरने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस के पास किसी भी तरह का प्रमाण नहीं है। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को 15 माह के शासन के बाद अच्छे से पहचान चुकी है।

2023 में भी बनेगी मप्र में भाजपा की सरकार

उन्होंने दावा किया है कि इस 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। मध्य भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के द्वारा दिए गए बयान पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार केंद्र और प्रदेश में गई है तब से यह लोग फ्रस्ट्रेशन के शिकार हो गए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस में मोदी को गाली देने का कॉमेडी सीन चल रहा है। कांग्रेस में रहने वाला जो भी पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देता है तो राहुल गांधी उससे खुश होते हैं और फिर उसका पार्टी में प्रमोशन भी कर देते हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854619117″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews