Jabalpur News: महिलाओं द्वारा शराब दुकान में तोड़फोड़ और पथराव, विधायक रोहाणी ने लगाया ताला, ये है वजह

Jabalpur News: महिलाओं द्वारा शराब दुकान में तोड़फोड़ और पथराव, विधायक रोहाणी ने लगाया ताला, ये है वजह

Jabalpur News: जबलपुर के राँझी में स्थित मोहनिया गांधी चौक पर शनिवार को महिलाओं में विरोध प्रदर्शन किया। शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित महिलाओं में दुकान में लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। घटना के दौरान संचालक दुकान बंद करके भाग गया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलायें जिद्द पर अड़ी रहीं।

विधायक रोहाणी ने लगाया दुकान पर ताला

करीब 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर कैंट विधायक अशोक रोहाणी पहुंचे। उन्होनें महिलाओं को आश्वासन दिया कि आज से शराब की इस दुकान में बिक्री नहीं होगी। जिसके लिए विधायक ने 2 दिनों का अल्टिमेटम भी दिया है। दो दिनों बाद शराब की दुकान कहीं और शिफ्ट हो जाएगी। स्थानीय महिलाओं का विरोध प्रदर्शन का समापन कैंट विधायक द्वारों दुकान पर ताला लगाने के साथ हुआ।

ये है महिलाओं के आक्रोश की वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक शराब दुकान के कारण उनके बच्चों को उचित माहौल नहीं मिल पता। इसके करण बच्चों को बाहर निकलने में परेशानी होती है। रात होते ही यहाँ असामाजिक तत्वों का डेरा जमा रहता है। शराब में धुत लोग आने-जाने वाले लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews