Jabalpur News : वीडी शर्मा ने कहा – ‘कमलनाथ की पूरी जिंदगी ही ट्विटर पर निकल गई’

Jabalpur News : वीडी शर्मा ने कहा – ‘कमलनाथ की पूरी जिंदगी ही ट्विटर पर निकल गई’

Jabalpur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर का मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे, प्रवास के दौरान वे जबलपुर भी आयेंगे, पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जबलपुर पहुंचे, जबलपुर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचकर संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके साथ मीडिया से चर्चा करते हुए वर्तमान चुनाव और कांग्रेस को लेकर कई मुद्दों पर अपनी राय दी। मीडिया से बातचीत के दौरान वीडी शर्मा ने कमलनाथ के स्वच्छता अभियान किए गए ट्वीट को लेकर जमकर हमला किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयानों पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि कमलनाथ की पूरी जिंदगी ट्विटर पर गुजर रही है, स्वच्छता आज पूरे देश का संकल्प बन चुका है, यह महात्मा गांधी का सपना था लेकिन कांग्रेस और कमलनाथ ने पूरे जीवन भर महात्मा गांधी के नाम का दुरुपयोग किया लेकिन उनकी विचारधारा से पूरी तरह विमुख हो गई। चर्चा के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी, राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व पर लिखे लेख को लेकर कहा कि यदि राहुल गांधी ने हिंदुत्व पर लेख लिखा है तो यह दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा है। राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वह क्या हैं, राहुल गांधी का परिवार दोहरा चरित्र अपनाता है, एक तरफ हिंदू बनते हैं और सनातन पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पाते। इनके मूल में ही हिंदुत्व और सनातन का विरोध करना है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से कराएगी जीत दर्ज

विधानसभा चुनाव में सांसदों को टिकट देने के सवाल पर सफाई देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि चाहे विधायक हो या सांसद सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए किसी को भाई टिकट मिले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सालों से चुनाव लडने की आ लगाए बैठे कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि कहीं कोई विरोध नहीं है, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और सबका चुनाव लडना संभव नहीं है, इसलिए नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews