
Jabalpur News : जबलपुर में पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें की पुलिसकर्मी एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पंचम नाम के पुलिसकर्मी का है जो कि क्षेत्र में अवैध काम करने वाले लोगों से पैसा लिया करता है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर व्यापारी संघ ने यह वीडियो बीते दिन पुलिस अधिकारियों को भी दिया था, जिसमें अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सोनकर का कहना है कि यह वीडियो व्यापारियों ने बनाया है। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से गोरखपुर में अवैध शराब, चरस, गांजा स्मैक और नशीले इंजेक्शन का जमकर कारोबार हो रहा है। और इन कारोबार को करने के लिए इस तरह से पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रखा है।
सुधीर सोनकर का कहना है कि गोरखपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पंचम आरोपियों को संरक्षण देकर उनसे इसी तरह से हफ्ता वसूलते हैं। अब जब यह वीडियो वायरल हो रहा है तो पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गोरखपुर व्यापारी संघ ने एसपी से मांग की है कि इस तरह के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत निलंबित किया जाए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”818815696″]
