Jabalpur News : हवाई फायरिंग करते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर में रहने वाले कुछ युवाओं का हवाई फायरिंग करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहपुरा थाना की टिकरी गांव में रहने वाले युवाओं ने बनाया है। वीडियो बनाकर युवाओं ने अपने इंस्टाग्राम में अपलोड भी किया है। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब जबलपुर पुलिस ने भी इन वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 18 से 20 साल के लड़के किस तरह से अपने हाथों में बंदूक और पिस्तौल लेकर फायरिंग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लड़के ऐसे भी दिख रहे हैं जो की एक दूसरे पर बंदूक तानकर उसका वीडियो बना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो शहपुरा थाना की टिकरी गांव में रहने वाले दीपक सिंह लोधी के द्वारा बनाया गया है। इधर वायरल वीडियो होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि यह वीडियो कहां का है इसकी जानकारी जुटा जा रही है। शहपुरा थाना प्रभारी को भी यह वीडियो भेज कर इसकी जांचकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”924953606″]

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन निश्चित रूप से इस तरह से खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। पुलिस युवाओं को पकड़कर अब यह भी जानकारी जुटा रही है कि आखिरकार यह बंदूक उनके पास कहां से आई है। अगर यह बंदूक युवाओं के परिवार वालों की है तो फिर उनके खिलाफ भी निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”924953961″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews