
जबलपुर, संदीप कुमार। बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार का अचानक ही रास्ते मे पेट्रोल खत्म हो जाता है, दुल्हन कार में बैठी रहती है लिहाजा दूल्हा कार से उतरता है और फिर अपने साथियों के साथ कार को धक्का लगाते हुए पेट्रोल पंप ले जाता है, जी ये फिल्म नही एक तरह का अनूठा विरोध प्रदर्शन छात्र सगंठन एनएसयूआई(NSUI) ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामो को लेकर किया है।
साफा पहनकर दूल्हे ने लगाया धक्का
दरअसल पूरे देश में पेट्रोल डीजल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं इसको लेकर आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) ने एक अनूठा प्रदर्शन किया, एनएसयूआई के इस प्रदर्शन में बकायदा सजी हुई कार में दूल्हा-दुल्हन को बैठाकर बारात निकाली, सभी लोग कार में बैठकर नोदरा ब्रिज तक आये और उसके बाद तैयब अली चौराहे तक कार को धक्का लगा कर ले गये। बढ़ते पेट्रोल डीजल के मूल्यों के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से बना दूल्हा कार से बाहर उतर कर धक्का लगाता है, यह नजारा लोगों के लिए काफी देर तक कौतूहल का विषय बना रहता है।
इतने रुपए भी नहीं कि वाहनों में भरवाया जा सके पेट्रोल डीजल
विरोध कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के सदस्य शाहनवाज अंसारी(Shahnawaz Ansari) ने बताया कि उसकी बारात में जाने के लिए बाराती भी खड़े हुए हैं और वाहन भी है पर इतना पैसा नहीं है कि वह वाहनों में पेट्रोल डीजल भरवा सकें, बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर यह विरोध किया है, एनएसयूआई ने केंद्र सरकार(Central Government) को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट नहीं आती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

