Jabalpur News : चलती ट्रेन के सामने आई महिला, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान, देखें वीडियो

jabalpur

Jabalpur News : जबलपुर के भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन के पास आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक ही एक महिला चलती ट्रेन के सामने आ गई। हालांकि लोको पायलट ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन फिर भी उसे ट्रेन की टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही महिला दोनों पटरियों के बीच जा गिरी। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही ट्रेन रोक लिया। इस घटना में महिला के सिर और पीठ पर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला आज सुबह से ही रेलवे स्टेशन के पास घूम रही थी। रेलवे के अधिकारियों ने जब महिला से स्टेशन के आसपास घूमने की बात पूछी तो उसका कहना था कि उन्हें यहां पर कोई लेने आ रहा है। दोपहर को जैसे ही मालगाड़ी भेड़ाघाट स्टेशन से निकली कि अचानक ही महिला ट्रेन के सामने आ गई। अच्छी बात है कि ट्रेन की रफ्तार कम थी। टक्कर लगने से महिला को गंभीर चोट नहीं आई है।

जबलपुर जीआरपी पुलिस का कहना है कि महिला भेड़ाघाट थाना अंतर्गत शिल्पी नगर की रहने वाली है महिला का नाम नगमा है। फिलहाल महिला को अभी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, वहीं परिजनों को भी इस घटना की सूचना दी गई है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि अभी तक यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिरकार महिला ने यह कदम क्यों उठाया था।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895338457″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews