Jabalpur News : ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जीआरपी जबलपुर ने ट्रेन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली एक महिला गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग में शामिल 12 महिलाओं को नरसिंहपुर जिले से गिरफ्तार किया है। गैंग की सभी महिलाएं अलग अलग ट्रेनों में यात्रियों के बैग, पर्स से जेवरात और कैश चोरी करने का काम बड़ी ही सफाई से करती थी।

चोरी की रिपोर्ट पर पकड़ में आईं महिलाओं से हुआ गैंग का खुलासा  

दरअसल गाडरवारा स्टेशन से यात्रा करने वाली महिला यात्री कंचन पांडे के बैग से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज हुई थी जिसके आधार पर जीआरपी ने टीम गठित कर मामले की जांच की तो कुछ महिलाओं को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया।

महिला गैंग से 6 लाख से ज्यादा के जेवर और कैश बरामद 

जीआरपी ने जब उनसे पूछताछ  की तो कई अन्य चोरियों का भी खुलासा हुआ। गैंग की सभी महिलाएं नागपुर (महाराष्ट्र) की रहने वाली हैं। जीआरपी ने गैंग की महिलाओं के पास से 6 लाख रुपए के जेवरात और 12 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही 1 टीम नागपुर जाएगी जो महिला चोरों के साथियों से भी पूछताछ करेगी। रेलवे पुलिस का कहना है कि गिरफ्त में आई महिलाओं के खिलाफ नरसिंहपुर और खंडवा में भी स्थाई वारंट लंबित हैं। सभी महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए इनसे रिमांड लिया जाएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews