Jabalpur News : शराब की दुकान हटाने को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, ठेके पर जड़ दिया ताला

Jabalpur News : शराब की दुकान हटाने को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, ठेके पर जड़ दिया ताला

Jabalpur News : जबलपुर में बीते कई दिनों से गढ़ा में रहने वाली महिलाएं शराब दुकान को लेकर लगातार विरोध कर रही हैं। लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि लाडली बहनों की शिकायत पर ना ही जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और ना ही आबकारी विभाग ने। लिहाजा परेशान होकर आखिरकार महिलाएं शराब दुकान के सामने पहुंची और वहां पर धरना देकर बैठ गई। इस दौरान महिलाओं ने दुकान को भी जबरन बंद करवा दिया। सूचना मिलने के बाद गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं के बातें सुननी की वजह उनके द्वारा जबरन शराब दुकान बंद करने को लेकर धमकी देना शुरू कर दिया।

महिलाओं का कहना है कि गढ़ा में शराब दुकान का लंबे समय से विरोध चल रहा है लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि जिला प्रशासन इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया जबकि इससे पहले भी महिलाएं कई बार शराब दुकान को हटाने का विरोध कर चुकी हैं। महिलाओं का कहना है कि दुकान के सामने बच्चियां या फिर महिलाएं निकलती हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। हद तो तब हो गई जब महिलाओं के साथ शराब पीकर यहां पर शराबियों ने छेड़खानी करना शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि इससे पहले भी कई मर्तबा गढ़ा थाना पुलिस में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी लिहाजा परेशान होकर आखिरकार महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ा और शराब दुकान के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है।

महिलाओं का आरोप है कि जब कभी भी पुलिस शिकायत की जाती है तो पुलिस इस और ध्यान नहीं देती है। आखिरकार थक हार कर हम बहनों को अपने-अपने घरों से निकालना पड़ रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews