Jabalpur News : सिर में रॉड मारकर युवक की हत्या, नाराज परिजनों ने किया सड़क जाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों के द्वारा मामले को लेकर विजयनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदर्शनकारी परिजनों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा समझाइश कि मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र अंर्तगत शिवधाम कॉलोनी में पान दुकान संचालक राहुल राजपूत की दूसरे पान दुकान संचालक सोनू रजक और उसके साथी के द्वारा विवाद कर रॉड मारकर हत्या कर दी स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर विजय नगर थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की गई।

क्या है पूरा मामला

मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी समर वर्मा ने बताया कि राहुल राजपूत विजयनगर थाना क्षेत्र में पान की दुकान संचालित करता था। जहां उसके पास में ही दुकान लगाने वाले सोनू रजक के साथ दुकान लगाने को लेकर उसका विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर सोनू रजक और एक अन्य साथी के द्वारा राहुल राजपूत पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था।

हमले के बाद घायल राहुल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत बिगड़ने पर राहुल राजपूत को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान राहुल राजपूत की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में सोनू रजक को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस की और से की जा रही है जिससे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं गुस्सा है परिजनों के द्वारा मामले को लेकर विजयनगर थाने के सामने प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदर्शनकारी परिजनों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा समझाइश कि मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”948294764″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews