जबलपुर की इस सीट पर नहीं थम रहा बवाल, अब इस प्रत्याशी के विरोध में लगे पोस्टर

jabalpur north assembly

Jabalpur Election News : जबलपुर उत्तर विधानसभा में प्रत्याशियों को लेकर फैल रहा आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में भाजपा से घोषित हुए प्रत्याशी अभिलाष पांडे को लेकर भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के साथ अभद्रता करते हुए उनके गनमैन के साथ मारपीट भी की गई थी। अभी यह हंगामा शांत नहीं था कि उत्तर विधानसभा से घोषित हुए प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए स्थानीय लोगों ने विधानसभा में पोस्टर लगा दिए हैं।

उत्तर विधानसभा में पोस्टर वॉर शुरू

बताया जा रहा है कि यह नाराजगी प्रत्याशी को लेकर पोस्टर के रूप में जाहिर की गई है। उत्तर विधानसभा में जगह-जगह बाहरी प्रत्याशी को लेकर पोस्टर वार हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि नहीं चाहिए बाहरी प्रत्याशी। टिकट नहीं तो वोट नहीं। इस पोस्ट के बाद अब उत्तर विधानसभा में हलचल तेज हो गई है। उत्तर विधानसभा में लगाए गए पोस्टर को लेकर भाजपा जहां इसे कांग्रेस का षड्यंत्र आवश्यक बता रही है तो वही, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में अब गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि उत्तर विधानसभा के हर चौराहे में इस तरह के पोस्टर रातों-रात लगा दिए गए हैं। फिलहाल भाजपा की ओर से पुलिस को भी एक शिकायत दी गई है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews