ऑर्डनेन्स फैक्ट्री ने एयर फोर्स को 500 kg जीबी बमों की पहली खेप डिलेवर की

Ordnance-Factory-Jabalpur-bombs-destroyed-terrorists-camps-know-what-is-the-specialty

जबलपुर, संदीप कुमार। आत्मनिर्भर की और तेजी से कदम बढ़ा रहे भारत ने एक और ऊँचाई आज छुई है, केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया म्युनिशन इंडिया लिमिटेड ने आज एयर फोर्स को 500 kg जीबी बमो की पहली खेप डिलेवर की है, इस मौके पर निर्माणी के जनरल मैनेजर सहित कई और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : BARC में 266 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

फैक्ट्री के जीएम ने एयर फोर्स के अधिकारियों को बमो की खेप सौपी है, जानकारी के मुताबिक 500 केजी जीबी बम की डिजाइन भी ओएफके फैक्ट्री में हुई थी और इस बम को तैयार भी यही पर किया है,आज निर्माणी के जनरल मैनेजर एस.के सिन्हा ने 48 बमो की डिलेवरी की है।

यह भी पढ़े…सीएम का बड़ा तोहफा, पेंशन वृद्धि के बाद हजारों कर्मचारियों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी

जीएम ने बताया कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आत्मनिर्भर भारत की और हम तेजी से कदम बढ़ा रहे है, उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए बमो को एयर फोर्स अपने बेड़े में शामिल करेगा तो न सिर्फ एयर फोर्स की ताकत बढ़ेगी बल्कि हमे भी गर्व होगा,जनरल मैनेजर एस.के सिन्हा ने इस सफलता को लेकर कर्मचारी-अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews