जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर हत्याकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

जबलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच और लार्डगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर अनिराज नायडू उर्फ अन्ना हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया है।
Jabalpur News

जबलपुर क्राइम ब्रांच और लार्डगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर अनिराज नायडू उर्फ अन्ना की हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया है। वर्चस्व और आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने अनिराज नायडू की हत्या कराई गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों में छिपकर फरारी काट रहा था।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शेख आदिल लगभग एक महीने जबलपुर शहर में आया था और एक मकान में छिपकर रह रहा था। बताया गया कि आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकलता था और उसकी पूरी दिनचर्या कमरे के अंदर ही होती थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उसके पास बड़ी संख्या में हथियार मौजूद हैं।

पुलिस को देखते ही कवर्ड में छिपा आरोपी

मुखबिर से मिली सूचना की जानकारी एसपी संपत उपाध्याय, एएसपी क्राइम ब्रांच जितेंद्र सिंह और एएसपी आयुष जाखड़ को दी गई। इसके बाद मंगलवार को क्राइम ब्रांच और लार्डगंज थाना पुलिस ने संबंधित मकान की घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी शेख आदिल कमरे में बने एक कवर्ड में जाकर छिप गया। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद उसे कवर्ड से बाहर निकालकर गिरफ्तार किया।

काफी देर तक कवर्ड में छिपा रहा आरोपी

बता दें कि जब पुलिस आरोपी शेख आदिल को पकड़ने पहुंची तो पुलिस को यह भी आशंका थी कि आरोपी के पास खतरनाक हथियार भी हो सकते हैं और वह अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग भी कर सकता है। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सीधे कमरे में घुसी तो पुलिस ने देखा कि आरोपी कवर्ड के अंदर ही छिपा रहा। काफी देर बाद जब उसे बाहर निकाला गया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए कि वह इतनी छोटी जगह में कैसे छिपा हुआ था।

आरोपी के पास से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ ने बताया कि आरोपी शेख आदिल की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा मिला है। जिसमें दो देशी पिस्टल मय मैगजीन, एक रिवॉल्वर, एक 12 बोर का कट्टा, एक 315 बोर का कट्टा, एक जंग लगा कट्टा, दो एयर गन, एक तलवार, एक बका और एक चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा 9 खाली मैगजीन, 50 कारतूस और 68 फायर किए हुए कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी शेख आदिल के नाम का एक पासपोर्ट भी बरामद किया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews