Jabalpur News: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ATM तोड़कर रुपए निकालने का कर रहा था प्रयास

arrested

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जोकी एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें से रुपए निकालने की फिराक में था। बहरहाल आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब होता उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

आरोपी युवक का नाम दीपचंद परस्ते है, जोकि डिंडोरी जिले के शहपुरा का रहने वाला है। शुक्रवार की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे आरोपी अपने हाथ में लोहे का औजार लेकर एटीएम मशीन में घुसा और करीब 5 से 10 मिनट तक मशीन को खोलने में जुटा रहा। इस दौरान उसने भरसक प्रयास करते हुए एटीएम मशीन का सामने वाला हिस्सा तो तोड़ दिया, लेकिन रुपए तक नहीं पहुंच पाया। इसी दौरान मशीन से सायरन अलर्ट हुआ जिसके बाद गश्त कर रही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खंगाले जा रहे पुराने रिकॉर्ड

पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी बीते कुछ माह से जबलपुर में रह रहा था और मजदूरी किया करता था। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे का बका भी बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। एटीएम तोड़ने का ख्याल दीपचंद के मन में कैसे आया पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। बहरहाल कहा जा सकता है कि समय रहते पुलिस ने एक बड़ी घटना को होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Jabalpur

Jabalpur

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews