
Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने रेशमा हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उनसे पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या और गिरफ्तारी को लेकर परिवार अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, तो वहीं आज पुलिस की कार्रवाई से सभी लोग आश्चर्य में है। आइए जानते हैं विस्तार से…
माढ़ोताल थाने का मामला
दरअसल, मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने रेशमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति शुभम के अलावा और 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच-पड़ताल में पता चला है कि शुभम का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी लगते ही रेशमा का शुभम से विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद शुभम ने एक प्लान बनाया। जिसके मुताबिक, वह अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी।
खुद दी पुलिस को जानकारी
बता दें कि शुभम के सिर पर पत्थर की जो चोट हैं, जोकि उसके दोस्त द्वारा ही पत्थर मारने से लगी थी। बता दें कि यह भी आरोपी के प्लान का हिस्सा था। घटना को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि चार बदमाश लूट के इरादे से आए थे, जिन्होंने रेशमा की हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी शुभम चौधरी अपनी डेढ़ साल के बच्चे को लेकर बोलेरो से बाहर निकल गया था, तब उसके तीन साथियों ने रेशमा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

