जबलपुर पुलिस ने किया गैस एजेंसी में काम करने वाले 2 एजेंटो को गिरफ्तार, झूठी लूट की कही थी बात

बताया जा रहा है कि उन्होंने झूठ की लूट की कहानी गढ़ते हुए 9 लाख रुपए का गबन किया था। इसकी सच्चाई सामने आते ही इस पर कठोर कार्रवाई की गई है।
Police Arrest Crime

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने गैस एजेंसी में काम करने वाले दो एजेंटो को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने झूठ की लूट की कहानी गढ़ते हुए 9 लाख रुपए का गबन किया था। इसकी सच्चाई सामने आते ही इस पर कठोर कार्रवाई की गई है।

विजयनगर का मामला

बता दें कि मामला विजयनगर में स्थित गैलेक्सी गैस एजेंसी का है, जहां मैनेजर सोहेल सोनी ने एजेंट जितेश पिल्लै और प्रेम यादव को एक पार्टी के यहां ₹9 लाख रुपए के लेने के लिए भेजा था, वहां जाकर जितेश ने मैनेजर को फोन करते हुए बताया कि लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च डालकर रुपए लूट लिए हैं। जिसकी जानकारी मिलते ही मैनेजर ने फौरन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ऐसे हुआ खुलासा

वहीं, पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए टीम का गठन किया और मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर लोगों ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस ने जितेश से जब शक्ति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह ₹9 लाख रुपए उसने अपने घर में ही छुपा कर रखे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम जितेश के घर पहुंची और रुपए बरामद कर लिए हैं।

जबलपुर, संदीप कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews