Jabalpur News: वाहन चेकिंग के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से पुलिस ने की मारपीट, जानें पूरा मामला

Assembly Elections

Jabalpur News : जबलपुर में मंगलवार की रात सिविल लाइन थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। जिसकी जानकारी युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी को लगते ही सभी सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं, नाराज होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लॉकअप के अंदर चले गए और वहां पर धरना दिया।

[dgv_vimeo_video id=”868598486″]

यह था मामला

इधर, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अंकित पांडे किसी काम से सिविल लाइन थाने के सामने से निकल रहे थे। उसी दौरान वाहन चेकिंग कर रहें ASI इमरान खान और हेड कांस्टेबल राजेंद्र बेन ने उन्हें रोक लिया। अंकित का कहना था कि उसकी गाड़ी में ब्रेक की समस्या थी, इसलिए गाड़ी थोड़ा सा आगे चली गई। जिससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उसके साथ सरेराह मारपीट की।

कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

बता दें कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि दोषी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो फिर आगे आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही सीएसपी पंकज मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

[dgv_vimeo_video id=”868597460″]

सीएसपी ने कही ये बात

मामले में सीएसपी का कहना है इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। अगर जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ फिर कार्रवाई भी होगी। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर आगमन के बाद उनसे मुलाकात कर पुलिस की शिकायत भी की जाएगी।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews