जबलपुर: चोरी के शक में पुलिस ने महिला की 4 घंटे तक की पिटाई, अस्पताल में इलाज जारी

Assembly Elections

Jabalpur News : जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां ओमती थाना पुलिस ने चोरी के शक में एक महिला को इस कदर मारा कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम मंजू वंशकार है जो कि रसल चौक स्थित समदड़िया होटल में सफाई कर्मचारी का काम करती थी। वहीं, मामला गहराने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने एसआई सुनीता पंच और आरक्षक रूबी को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच सीएसपी को सौंप दी है। विस्तार से जानें यहां…

1 दिसंबर का था मामला

मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर को होटल में एक पार्टी हुई थी। जिसमें शामिल हुए एक व्यक्ति ने हाथ में सोने का ब्रेसलेट पहना हुआ था। जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए थी जो कि पार्टी के दौरान गिर गया था। फिर वो ब्रेसलेट मंजू को मिला। जब वह अपने मालिक को देने गई तो उसे वहां कोई अधिकारी नहीं दिखा, तो वह ब्रेसलेट लेकर अपने घर चली गई। वहीं, 2 तारीख को जब मंजू होटल पहुंची तो उसने अपने साथियों को पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद उसने कहा कि इसे मैं संभालकर अपने एपरोन में रख रही हूं। इसका ध्यान रखना, जब तक मैं सभी लोगों को बुलाकर लाती हूं।

पुलिस ने 4 घंटे तक की पिटाई

जिसके कुछ देर बाद मंजू जब लौटकर आई तो देखा कि ब्रेसलेट नहीं था और ना ही वहां पर मनोज मौजूद था। मंजू ने मनोज को फोन करके बुलाया तो मनोज ने साफ मना कर दिया कि उसने यहां पर कोई सोने का ब्रेसलेट नहीं देखा। इसके बाद होटल प्रबंधन ने दोनों को दो दिन की मोहलत दी कि वह ब्रेसलेट लाकर दें। 2 दिन बाद भी जब ब्रेसलेट नहीं मिला तो पुलिस मंजू और तीन अन्य सफाई कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंची और फिर बिना एफआईआर दर्ज किया ही मंजू को 4 घंटे तक पुलिस ने पीटा। इस दौरान मंजू को बेल्ट और जूते से पीटने का आरोप भी पुलिस पर लगा है, जिससे वो जख्मी हो गई।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews