‘डॉन’ बना यह कुख्यात बदमाश, जिसे पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया

Jabalpur-police-failed-to-catch-the-infamous-badmash-Vijay-Yadav

 जबलपुर| हिंदी फ़िल्म डॉन का चर्चित डायलॉग “डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नही नामुकिन है ” अब जबलपुर में भी सार्थक हो रहा है|  जहाँ बदमाश विजय यादव को पकड़ने में जबलपुर पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। 2017 में दिन दहाड़े गोली मारकर फरार हुआ विजय यादव कई बार जबलपुर में दिखा पर पुलिस उसे पकड़ नही पाई। आरोपी विजय यादव पर एसपी ने 10 हजार रु का इनाम घोषित किया था जिसे बढ़ाकर जबलपुर आईजी ने 30 हजार रुपए कर दिया है। 

आरोपी विजय यादव पर कोतवाली अन्तर्गत चेरीताल में दिनॉक 4-1-17 को राजू उर्फ राजेन्द्र मिश्रा एवं कक्कू उर्फ रंजीत सिडाना (पंजाबी) की  गोली मारकर हत्या कर दी थी।सूचना पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 8/17 धारा 302, 34 भादवि, एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की गई। आरोपी विजय यादव द्वारा पुराने विवाद/रंजिश को लेकर उक्त घटना को कारित करना पाया गया।विजय यादव घटना दिनॉक से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।आरोपी विजय यादव थाना गोरखपुर के अपराध क्रमांक 811/14, धारा 307, 294, 323, 506, 120 बी 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में भी संलिप्त  है।विजय यादव को गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी लेकिन आज दिनॉक तक पकडा नहीं गया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews