जबलपुर: वाहन चेकिंग में पुलिस पकड़ा 20 किलो गांजा, फरार चालक की तलाश जारी

जबलपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगी हुई एक कार से 20 किलो गांजा बरामद किया है। कार चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
Jabalpur

जबलपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डॉक्टर का लोगो लगी हुई एक कार से 20 किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक कार चालक ओड़िशा से नशीला पदार्थ लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ था।

जबलपुर से होते हुए यह किसी दूसरे जिले की तरफ जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर खमरिया थाना पुलिस ने अमझर घाटी के नीचे वाहन चेकिंग शुरू की। उसी दौरान ये वाहन पुलिस की पकड़ में आया है। हालांकि, ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

चेकिंग पॉइंट देख दौड़ाई कार

जब पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की तो चेकिंग पॉइंट देखकर ड्राइवर ने कार को जंगल की ओर दौड़ा दिया। इस दौरान वह रास्ता भटक गया और कार कीचड़ में फंस गई। पुलिस ने पीछा किया तो कार तो मिली लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

कार में मिला 20 किलो गांजा

जब कीचड़ में फंसी हुई कार की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें दो-दो किलो गांजा के दस पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने कुल मिलाकर 20 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। अब कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। इस पर छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट लगी हुई है।

मुखबिर ने दी थी सूचना

जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर सीएसपी सतीश कुमार साहू की नेतृत्व में खमरिया थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी प्रधान आरक्षक आरती सोनकर को मुखबिर ने सूचना दी कि एक कार में लाखों रुपए का गांजा जबलपुर लाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक का नंबर CG04 HB6745 को जब्त किया गया है जो छत्तीसगढ़ का नंबर है। इस पर डॉक्टर का लोगो बना हुआ है। जबलपुर होते हुए तस्कर किसी अन्य जिले की तरफ जा रहा था। पुलिस ने काफी दूर तक कार का पीछा कर उसे जब्त किया।

जानवर को लगी टक्कर

इस मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन चालक ने भागने के दौरान सड़क पर बैठे जानवर को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी दूर तक कार का पीछा किया। कार तो बरामद कर ली गई लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews