Jabalpur News : युवती की मौत पर सियासत शुरू, नाबालिगों की गिरफ्तारी और कैंडल मार्च का प्रदर्शन

Jabalpur

Politics over girl’s death

जबलपुर, संदीप कुमार। पड़ोस की लड़कियों द्वारा सताए जाने वाली जबलपुर के राझी की एक युवती ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और घायल अवस्था में जब युवती को स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो उसने लगभग 18 घंटे तक इलाज के बाद दम तोड़ दिया। अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। वहीं जबलपुर के कई सामाजिक संगठन इसे लेकर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। किशोरी के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर स्थानीय पुलिस ने फिलहाल कुछ नाबालिगों को गिरफ्तार जरूर किया है।

यह भी पढ़ें- Jabalpur News : मां को शराबी बड़ा भाई दे रहा था गाली, छोटे ने रोका तो कर दी हत्या

दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित हुए कुछ सामाजिक दल और राजनीतिक दल एकजुट होकर युवती के साथ हुई इस घटना के 4 दिन बाद अब कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर कर रहे हैं। कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर अनु भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Jabalpur News : सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ा सुसाइड नोट

इन दोनों के अनुसार युवती के साथ हुई इस दुखद घटना में उनकी संवेदना परिजनों के साथ है। पुलिस ने जहां सक्रियता दिखाते हुए नाबालिग अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वहीं समाज में आगे इस तरह की घटनाएं ना हो इसे लेकर दोनों ने चिंता जताई। उन्होंने आगे कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है और समाज में आगे इस तरह की घटनाएं ना हो इस बात को हम सुनिश्चित करेंगे। इस कैंडल मार्च में युवती के माता-पिता भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- MP Politics: वायरल वीडियो, इस नेत्री के तांडव से घंटे भर को हिल गयी थी कांग्रेस

दोनों नेताओं ने अपनी तरफ से वादा भी किया कि मध्यप्रदेश भर में आगे किसी युवती के साथ इस तरह की कोई घटना ना हो इसे लेकर वे सक्रियता से कदम उठाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
Jabalpur News : युवती की मौत पर सियासत शुरू, नाबालिगों की गिरफ्तारी और कैंडल मार्च का प्रदर्शन