जबलपुर : शिल्पा झारिया हत्या मामला, आरोपी का एक और वीडियो आया सामने, अभी तक फरार

जबलपुर : शिल्पा झारिया हत्या मामला, आरोपी का एक और वीडियो आया सामने, अभी तक फरार

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में मेखला रिज़ॉर्ट में शिल्पा झारिया की हत्या करने वाले आरोपी अभिजीत पाटीदार का अब कबूलनामा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पाटीदार बता रहा है कि उसका पटना में तेल और शक्कर का व्यापार है। उसका जबलपुर के गलगला में रहने वाले जितेंद्र पटेल के साथ पार्टनरशिप भी है। अभिजीत के मुताबिक जितेंद्र पटेल और हमारा शिल्पा के साथ अफेयर था। शिल्पा लगातार जितेंद्र कुमार से पैसों की डिमांड कर रही थी और फिर कुछ दिन पहले उसने 10 से 12 लाख रुपए ले लिए थे। इसलिए जितेंद्र कुमार के कहने पर मैंने शिल्पा की हत्या कर दी। हत्याकांड में सिर्फ मुझे आरोपी बनाया जा रहा है जबकि मैंने जितेंद्र के कहने पर ही इस हत्या को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें….  भगवान राम-सीता पर Vikas Divyakirti की टिप्पणी ने मचाया बवाल, ट्विटर पर छाया हैशटैग BanDrishtiIAS

गौरतलब है कि शिल्पा की बीते मंगलवार को अभिजीत ने हत्या कर दी थी और वह फरार हो गया था जिसके बाद शिल्पा की हत्या करते हुए अभिजीत का वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह शिल्पा को मारने का कारण बेवफाई बता रहा था, अभिजीत अभी तक फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

[dgv_vimeo_video id=”769939805″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews