बुजुर्ग महिला पर आवारा श्वान का हमला, 12 से ज्यादा घाव, जबलपुर रेफर

जबलपुर के पाटन में एक बुजुर्ग महिला पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। महिला को ज्यादा चोट आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
Jabalpur

जबलपुर के पाटन गांव में घर के बाहर बैठी हुई एक बुजुर्ग महिला पर आवारा श्वान द्वारा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। 78 वर्षीय रामवती के हाथ में 12 से ज्यादा घाव आए हैं। चोट ज्यादा होने की वजह से महिला को जबलपुर रेफर किया गया है।

इस मामले में महिला के परिजनों का कहना है कि गांव में 20 से 30 आवारा श्वान घूमते हैं। इस वजह से लगातार आने जाने में डर का माहौल बना रहता है। यह श्वान पालतू जानवरों पर भी हमला कर चुके हैं। बुजुर्ग महिला पर हुए हमले के पहले एक बच्चे को भी श्वान ने काटा था।

घर के बाहर बैठी थी महिला

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10 बजे के करीब बुजुर्ग महिला रामवती अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी एक आवारा श्वान आया और हमला करते हुए महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने मदद के लिए चिल्लाया लेकिन श्वान ने हाथ पैर में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले दो लड़के मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे से किसी तरह श्वान को भगाया और महिला को पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सीधे हाथ में जख्म ज्यादा हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों का क्या कहना

इस मामले में महिला की बहू यशोदा ने बताया कि मेरी सासु मां घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आचानक ना जाने कहां से वो अवारा श्वान आया और हमला कर दिया। उनके पैर और हाथ में 12 से अधिक घाव आए है। इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाए तो डॉक्टर कह रहे है कि टांके लगा दिए है, पर चोट ज्यादा लगी है इसलिए मेडिकल कालेज में भर्ती करना होगा। दो दिन पहले एक बच्चे को भी गांव में श्वान ने काटा था। अभी अगर आप गांव जाओगे तो वहां पर 25 से 30 श्वान घूमते हुए दिख जाएंगे। गांव के ना ही सरपंच कुछ कर रहे है, और ना ही सचिव। कभी ऐसा ना हो कि इनके काटने से जान चली जाए।

बच्चे पर भी हुआ था हमला

यशोदा ने यह भी बताया कि पूरे गांव में आवारा श्वानों का आतंक है। यह आए दिन किसी न किसी पर हमला करते रहते हैं। कभी-कभी यह घर के बाहर बंधे पालतू जानवर को भी काट लेते हैं। कुछ दिनों पहले गाय के बच्चे को भी श्वानों में झुंड ने मार दिया था। 2 दिन पहले घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बच्चे पर भी श्वान ने हमला किया था।

गांव में 20 से 30 श्वान

परिजनों का कहना है कि पूरे गांव में अलग-अलग झुंड में लगभग 25 से 30 आवारा श्वान घूमते हैं। रात के समय स्थिति ज्यादा भयावह हो जाती है और बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। इस मामले में गांव के सरपंच सचिव को भी बताया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

प्रशासन पकड़वाएगा श्वान

इस मामले में एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिला को आवारा श्वान ने काट लिया है। गांव वालों ने शिकायत की है कि बहुत सारे श्वान गांव में घूम रहे हैं। जल्द से जल्द नगर परिषद की टीम को जानकारी देकर इन्हें पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews