जबलपुर में हुई 50 लाख की लूट के फरार आरोपी ने नरसिंहपुर में ट्रेन से कटकर दी जान

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

JABALPUR NEWS : जबलपुर स्थित चरगवां में हुई 50 लाख रुपए की लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है, दरअसल इस मामलें में फरार आरोपी रितेश राय की लाश रविवार को उसके नरसिंहपुर स्थित घर के पीछे रेलवे ट्रेक पर मिली है, पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और रितेश के ही शव होने की पुष्टि की, गौरतलब है कि पुलिस मामले में दो आरोपी दिलीप राय व संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लूट के 50 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।

यह था मामला
मृतक रितेश ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया, दरअसल नरसिंहपुर में बन रहे डेम के कर्मचारियों को पेमेंट करने के लिए एचआर अभिषेक आनंद अपने ड्राइवर दिलीप राय के साथ जबलपुर से नरसिंहपुर जाने के लिए निकले थे, अभिषेक के पास 50 लाख का अमाउन्ट होने की बात ड्राइवर दिलीप ने अपने भाई रितेश को बताई और लूटने की साजिश रची, जैसे ही अभिषेक को लेकर दिलीप केदारपुर चरगवां पहुंचे, इस दौरान मोटर साइकल से आए नकाबपोश युवकों ने बुलेरो जीप चालक दिलीप राय पर लालमिर्च पाउडर झोंककर 50 लाख रुपए लूट लिए थे, इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर दिलीप पिता कालूराम राय उम्र 45 वर्ष निवासी राम नगर बरगी कालोनी थाना कोतवाली नरसिंहपुर ने अपने भाई रितेश राय व दोस्त संजय अग्रवाल के साथ मिलकर लूट कराई थी।

पुलिस ने किया खुलासा, लूटे रुपये किए बरामद 

पुलिस ने दिलीप व संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लूट के 50 लाख रुपए बरामद कर लिए थे. वहीं फरार आरोपी रितेश राय को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, आज खबर मिली कि रितेश की राम नगर बरगी कालोनी नरसिंहपुर स्थित घर के पीछे रेलवे ट्रेक पर लाश पड़ी है। लाश मिलने की खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews