जबलपुर: महंगा मोबाइल पाकर भी नहीं डगमगाया मजदूर का ईमान, एसपी को सौंपा, पुलिस ने दिया प्रशंसा पत्र

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में रेत-गिट्टी का काम करने वाला मजदूर (labourer) रामनारायण सोमवार की शाम जब काम से अपने घर जा रहा था तभी उसे अधारताल स्थित सब्जी मंडी में सड़क किनारे कीमती मोबाइल (mobile) मिला। मोबाइल देखते ही रामनारायण खुश हो गया तुंरत उसने वह मोबाइल उठाकर अपने पास रखा और घर आ गया। रात भर रामनारायण उस मोबाइल को देखता रहा। इतना कीमती मोबाइल उसने कभी देखा नही था। एक पल उसे लगा कि अब यह मोबाइल उसका हो गया वही दूसरे पल उसने सोचा कि गैर का धन अपने किस काम का।

यह भी पढे़ं… Jabalpur: HC ने पूर्व मंत्री को भेजा नोटिस, 11 जून तक माँगा जवाब, ये है पूरा मामला

सीधे पहुँच गया मजदूर एसपी के पास
मजदूर रामनारायण को जो मोबाइल मिला था उसे लेकर वह सीधे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मिलने पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचा और सड़क किनारे मोबाइल मिलने की सारी कहानी एसपी को बताई। एसपी मजदूर की ईमानदारी देख बहुत खुश हुए और उसकी प्रसंशा की साथ ही रामनारायण को प्रशंसा पत्र भी दिया।

मजदूर रामनारायण के पास नहीं हैं मोबाइल
मजदूर रामनारायण से जब पूछा गया कि आपके पास मोबाइल है तो उसने न में सिर हिला दिया। करीब 10 से 12 हजार रु का मोबाइल पाकर भी मजदूर का ईमान नही डगमगाया। मजदूर ने बताया कि दूसरे का कीमती धन अपने किसी काम का नहीं होता है इसलिए जिसका मोबाइल होगा वह उसके पास ही सही होगा।

यह भी पढ़ें… MP News: किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला

एसपी ने की मजदूर की जमकर तारीफ
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि अगर किसी को भी कीमती मोबाइल मिल जाए तो वह उसे तुरंत अपने पास रख लेगा पर रामनारायण ऐसा ना करते हुए ईमानदारी का परिचय दिया और सड़क पर पड़ा मोबाइल जो उसे कल मिला था वह उसे लेकर सीधे पुलिस के पास आ गया निश्चित रूप से रामनारायण का यह कार्य प्रशंसा करने योग्य है लिहाजा मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से रामनारायण को प्रशंसा पत्र दिया गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews