मोहर्रम पर्व की सातवीं तारीख पर यातायात व्यवस्था की गई डायवर्ट, जानें

Bhopal Eid Traffic Plan

Bhopal Eid Traffic Plan

जबलपुर, संदीप कुमार। मोहर्रम पर्व (muharram festival) की सातवीं तारीख (06 अगस्त 2022) को शहर में सवारियॉ/टिपारियॉ अपने-अपने स्थापना स्थलों से निकलकर मदनमहल पहाड़ी स्थित दरगाह शरीफ पर हाजिरी देने जावेंगी। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों एवं स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया जा रहा हैं। आप भी जान लें कि किस रास्ते मे नहीं जाना हैं आपको।

1-शहर में रात्रि 8 बजे से देर रात्रि तक सभी प्रकार के भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2-आईएसबीटी से संचालित होने वाली समस्त बसों का संचालन बायपास से ही होगा, किसी भी प्रकार की बसें शहर के अंदर प्रवेश नही करेगी।

मदनमहल पहाड़ी व्यवस्थाः-
1-आउटर डायवर्सन पाइन्ट-सगड़ा बायपास, धनवंतरीनगर चौराहा, छोटी लाईन फाटक से मदनमहल पहाड़ी की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन/चार पहिया वाहनों का जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2-इनर डायवर्सन पाइन्ट-त्रिपुरी चौक, शारदा चौक, मदनमहल चौक से मदनमहल पहाड़ी की ओर दो पहिया/चार पहिया वाहनों का जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था-
1-सूपाताल से शारदा चौक की ओर रोड के किनारे।
2-सूपाताल से त्रिपुरी चौक की ओर रोड के किनारे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews