जबलपुर में दो अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति के साथ की लूट, एक सोने की चेन और अंगूठी लेकर हुए फरार

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत बलदेव बाग के समीप स्टेट बैंक कॉलोनी के पास में खुद को पुलिस वाला बताकर एक व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया। ठगी करते हुए दो अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति से सोने की चैन और अंगूठी ले गए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजेश बंजारा ने बताया कि अनिल नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास दो व्यक्ति आये। दोनों अज्ञात लोगों ने पीड़ित से ये कहा की तुम्हारे पास सोने चैन और अंगूठी है उसे हमें दे वो सुरक्षित रहेंगे। सोने की अंगूठी और चैन लेने के बाद दोनों अज्ञात लोगो ने पीड़ित को एक पुड़िया पकड़ा कर चले गए। पुड़िया खोलने पर पीड़ित ने देखा की उसके अंदर कंकर भरे हुए है।

इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में दोनों अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो व्यक्ति नजर आए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”912577792″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews