जबलपुर- बिना मास्क रोके जाने पर भाजपा मण्डल पदाधिकारियों का हंगामा, मचाया बवाल, सड़क पर लेटे

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में भाजपाइयों द्वारा हंगामा (ruckus) मचाने की खबर सामने आई है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह कहते है कि हर व्यक्ति मास्क लगाए, जो न लगाए उस पर सख़्त कार्यवाई (action) हो और भाजपा के कार्यकर्ता (BJP workers) अपनी ही पार्टी के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) के आदेश की धज्जियाँ उड़ा रहे । मामला अहिंसा चौक का है जहां बिना मास्क रोके जाने पर खुद को भाजपा के सांसद मीडिया प्रभारी बताने वाले ऋषभ दास, रंजीत ठाकुर और मण्डल महामंत्री पुष्पराज पांडे ने जमकर हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़ें… छतरपुर- धुबेला म्यूजियम में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले तो महिला पुलिस आरक्षक से बदतमीज़ी की और फिर मण्डल महामंत्री सड़क पर लेट गए। भाजपा कार्यकर्ता मौक़े पर कलेक्टर और एसपी को बुलाने की माँग करने लगे और पुलिस की वर्दी उतरवा देने की धमकी देने लगे। काफ़ी देर चली नौटंकी का राह चलते लोगों ने वीडीयो भी बना लिया। जो वायरल हो रहा है ।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, राहुल गांधी ने बताई बड़ी क्षति

बाद में पुलिस के बड़े अधिकारियों के दख़ल के बाद मामला शांत हुआ लेकिन इस घटना ने बता दिया कि पुलिस के लिए काम करना कितना कठिन है। उस पर दबाव भी है कि बिना मास्क पहने लोगों पर कार्यवाही करे और जब बिना मास्क वालों को रोके तो वर्दी उतर जाने का डर भी रहता है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews