जेपी नड्डा ने श्योपुर व सिंगरौली मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया, सीएम डॉ मोहन यादव बोले- “आदिवासी अंचल में ये सौगात ऐतिहासिक कदम है”

मुख्यमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राहगीर योजना प्रारम्भ की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके, लोग इसमें आगे आ रहे हैं ।
JP Nadda Mohan Yadav Medical College inaugurated

मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन चिकित्सा क्षेत्र के लिए यादगार हो गया, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने जबलपुर में सरकार द्वारा स्थापित श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया, इस मौके पर  उनकी मौजूदगी में धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर भी हुए वहीं नड्डा ने स्मार्ट चैटबॉट ‘आयुष्मान सखी’ का भी शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज जबलपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनक आत्मीय स्वागत किया,  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में आयोजित श्योपुर और सिंगरौली के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया।

चिकित्सा क्षेत्र के लिए यादगार दिन 

कार्यक्रम के दौरान धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं स्मार्ट चैटबॉट ‘आयुष्मान सखी’ का शुभारंभ किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने  ‘आशा संवाद – स्वास्थ्य की बात आशा के साथ’ पहल तथा गर्भावस्था पोषण पर प्रचार सामग्री (पोस्टर) का शुभारंभ भी किया।

इस पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इन महाविद्यालयों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा जनजातीय अंचल में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में मेडिकल कॉलेजों की सौगात एक ऐतिहासिक कदम है, मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर बनने जा रहे चार मेडिकल कॉलेजों के लिए कहा,  इस पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सीएम ने स्मार्ट चैटबॉट ‘आयुष्मान सखी’ के शुभारंभ पर कहा कि यह पहल नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और जानकारी को अधिक सुलभ व प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

एमपी को बधाई , आप हिंदी में मेडिकल शिक्षा दे रहे हैं 

जेपी नड्डा ने कहा मुझे ख़ुशी है आदिवासी इलाके में दूर दराज में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं इसका लाभ ये होगा कि यहाँ के बच्चे पढ़कर डॉक्टर बनेंगे और अपने ही क्षेत्र के मरीजों का इलाज करेंगे, आज हम 13 भाषाओँ में मेडिकल की परीक्षा करा रहे हैं, मध्य प्रदेश को विशेष बधाई कि आप तो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई करवा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews