कमलनाथ सरकार में स्वीकृत घमापुर फ्लाईओवर का स्वरुप बदले जाने पर भड़के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, 7 दिसंबर को पदयात्रा का ऐलान

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने दलील दी है कि लंबाई बढ़ाने से फ्लाईओवर के मार्ग में हाईकोर्ट की हैरिटेज बिल्डिंग आएगी और सुरक्षा कारणों से भी नए स्वरुप में फ्लाईओवर का निर्माण कानूनी दांवपेंच में अटक सकता है।
Lakhan Ghanghoria

Jabalpur News :  कमलनाथ सरकार में जबलपुर के लिए स्वीकृत घमापुर फ्लाईओवर का स्वरुप बदले जाने पर सियासत गर्मा गई है, कांग्रेस के स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने फ्लाईओवर को कानूनी दांवपेंच में अटका देने की साजिशों का आरोप लगाया है और फ्लाईओवर जल्द बनवाने की मांग के साथ, 7 दिसंबर को फ्लाईओवर रुट पर एक विशाल पदयात्रा करने का ऐलान किया है।

दरअसल कमलनाथ सरकार में स्वीकृत ये फ्लाईओवर पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक बनाया जाना था लेकिन अब राज्य सरकार ने इसकी लंबाई बढ़ाकर इसे रेलवे स्टेडियम से आधारताल तक बनाने का ऐलान किया है। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने दलील दी है कि लंबाई बढ़ाने से फ्लाईओवर के मार्ग में हाईकोर्ट की हैरिटेज बिल्डिंग आएगी और सुरक्षा कारणों से भी नए स्वरुप में फ्लाईओवर का निर्माण कानूनी दांवपेंच में अटक सकता है।

7 दिसंबर को फ्लाईओवर रुट पर पदयात्रा का ऐलान 

विधायक लखन घनघोरिया ने पहले की तरह फ्लाईओवर डॉक्टर अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक ही बनाने की मांग की है और इसके लिए 7 दिसंबर को फ्लाईओवर रुट पर पदयात्रा करने के बाद और भी बड़े आंदोलन करने का ऐलान किया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews