बीजेपी के नये प्रदेशाध्यक्ष पर बोले कमलनाथ “क्या पूर्व अध्यक्ष से असंतुष्ट थी पार्टी”

बीजेपी के नये प्रदेशाध्यक्ष पर बोले कमलनाथ “क्या पूर्व अध्यक्ष से असंतुष्ट थी पार्टी”

संदीप कुमार/जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के बेटे वरुण तंखा के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के अन्य कई मंत्री शनिवार को शहीद स्मारक गोल बाजार पहुंचे। इस दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया साथ ही अन्य मेहमानों से मुलाकात की।

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने खबर मिली चुकी है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन को निशाने पर लिया और सवाल किया कि राष्ट्रीय संगठन क्या अपने पूर्व अध्यक्ष से संतुष्ट नहीं था। साथ ही उन्होने कहा कि ऊर्जा आती है आम जनता से,ऊर्जा नियुक्ति या व्यक्ति से नहीं होती है। यदि आम जनता साथ है तो वह सबसे बड़ी ऊर्जा है। वहीं दिल्ली में समन्वय समिति में शामिल होने पर सीएम ने कहा की नगर पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा की गई है। संघटन में किस तरह की तैयारी की जाए यह भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि आने वाले उपचुनाव को लेकर हम पूरी तरह गंभीर हैं और हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews