
Jabalpur News : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। वह अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक बार फिर वह विवादों में गिर गई है। कुछ समय पहले वह किसानों को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में थी, तो वहीं अब वह अपनी फिल्म को लेकर विवादों में गिर गई है। बता दें कि उनकी यह फिल्म 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन इसे लेकर अब लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दरअसल, कंगना रनौत की आगामी फिल्में इमरजेंसी को लेकर विवाद बढ़ गया है। जिसे लेकर जबलपुर में सिख समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय को ऐतिहासिक रूप से गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचाया गया है, जिसे लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना को केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इमरजेंसी फिल्म में सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है, जिससे पूरे समाज में आक्रोश का माहौल है। इसके साथ ही, उन्होंने कंगना रनौत के किसान को लेकर दिए गए बयानों को भी याद दिलाया है, क्योंकि इसी तरह हाल ही में अभिनेत्री ने किसान आंदोलनकारियों पर भी अनर्गल आरोप लगाए थे। इसलिए उनकी मांग है कि भविष्य में सिखों पर बनने वाली फिल्मों को रिलीज होने से पहले सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। साथ ही, उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो फिल्म को किसी भी सूरत में सिनेमाघरों में लगने नहीं दिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1004463307″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

