जबलपुर की आयुध निर्माणी में जलभराव से लाखों रुपए का नुकसान, उत्पादन 15 दिन के लिए बंद

बारिश का पानी भर जाने के कारण उत्पादन का काम 15 दिन के लिए बंद हो गया है। बीते 3 दिन पहले ही हुई भारी बारिश के कारण ओएफजे फैक्ट्री में इतना पानी भर गया कि मशीनें डूब गई।
जबलपुर की आयुध निर्माणी में जलभराव से लाखों रुपए का नुकसान, उत्पादन 15 दिन के लिए बंद

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 3 दिन से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। जिस कारण नदी, नाले उफान पर है। लोगों के घरों में पानी घुसने का कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चुका है। कई गांवों के जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुके हैं। बहुत से गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, जहां पर प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। किसान भी काफी परेशान है, क्योंकि उनके खेतों में पानी भरने के कारण फसलें नष्ट हो चुकी है।

लाखों रुपए का नुकसान

वहीं, आयुध निर्माणी के कई सेक्शन में पानी भर गया है, जिसके कारण ना सिर्फ मशीनों में पानी भर गया, बल्कि उत्पादन भी ठप्प हो गया है। इसे लेकर कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री में जलभराव की सूचना बारिश से पहले ही अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते फैक्ट्री के 4 सेक्शन में 5 फिट तक पानी भर गया, जिससे 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान भी हुआ है।

उत्पादन 15 दिन के लिए बंद

बता दें कि आयुध निर्माणी जबलपुर में सेना के लिए बनने वाले बमों के खोल बनाए जाते है, जिसमें लिफ्टिंग प्लग, एरियल बम, 250 केजी बम और थाउजेंड पाउंडर के कवच होते है। इधर, बारिश का पानी भर जाने के कारण उत्पादन का काम 15 दिन के लिए बंद हो गया है। बीते 3 दिन पहले ही हुई भारी बारिश के कारण ओएफजे फैक्ट्री में इतना पानी भर गया कि मशीनें डूब गई। बताया जा रहा है कि कुछ सेक्शन में तो 12 फीट से अधिक पानी भर गया था, जिस कारण फरनेस और संयंत्र पानी में डूब गए। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक उत्पादन का काम पूरी तरह से बंद हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1009181193″]

जबलपुर, संदीप कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews