
जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) मंडल में पदस्थ लोको पायलट की आज इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि लोको पायलट अतुल पटेल को अस्पताल में एडमिट करते दौरान ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लगा दिया गया था और जिस के कारण उसे समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े…रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएगा इंदौर का स्वास्तिक, अक्षय कुमार के साथ भी कर चुका है काम
बता दें कि लोको पायलट की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं परिजनों ने बताया कि करीब 2 माह पहले अतुल का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था और उसे इलाज के लिए पहले जबलपुर के निजी अस्पताल से नागपुर ले जाया गया था।
यह भी पढ़े…Virat Kohli ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, धुआंधार पारी से जीता फैंस का दिल
मगर कल शाम को लोको पायलट अतुल को नागपुर से जबलपुर फिर से लाया गया था। रात तक अतुल की हालत ठीक थी लेकिन आज दोपहर अचानक ही जब उसकी हालत बिगड़ी तो एंबुलेंस के माध्यम से उसे रेलवे अस्पताल लाया गया। तब अतुल को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन रेलवे अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी जो कि शराब के नशे में धुत थे तभी उन्होंने बिना चेक किये वह खाली सिलेंडर अतुल को लगा दिया और नतीजन अतुल को ऑक्सीजन नहीं मिली और जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा और फिर रेलवे यूनियन के नेताओं की मांग पर डीआरएम जबलपुर ने 3 सदस्य टीम जांच के लिए गठित की है।
[dgv_vimeo_video id=”766466148″]
