जबलपुर के कटंगी में टिड्डी दल का हमला, किसानों में छाई दहशत

जबलपुर के कटंगी में टिड्डी दल का हमला, किसानों में छाई दहशत

जबलपुर|संदीप कुमार| प्रदेश में इस समय टिड्डी दलों का आक्रमण लगातार जारी है| गुरूवार की शाम कटंगी थाना अंतर्गत कुम्ही गांव में अचानक टिड्डी दल का हमला हो गया| लाखों की संख्या में पहुंची टिड्डियों ने खेतों में डेरा जमा लिया, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और किसान ढ़ोल-नगाड़े लेकर खेतों की तरफ पहुंच गए. टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और टिड्डियों को वहां से खदेड़ दिया गया. टिड्डी दल उड़कर पाटन की तरफ चला गया. कटंगी में ये दल ज्यादा नुकसान नहीं कर पाया|

दरअसल, जिला प्रशासन ने टिड्डी दल के हमले को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया था. इस दौरान किसानों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे. जिसके चलते कटंगी में तो किसानों की फसल बच गई, लेकिन अब पाटन, शहपुरा और चरगवां क्षेत्र में रात के वक्त ये टिड्डी दल डेरा जमा सकता है, जहां फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. जिसको देखते हुए कृषि विभाग दमकल वाहनों में कीटनाशक भरकर टिड्डियों से निपटने के लिए तैयार हो चुका है. विभाग का प्रयास है कि, इन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाए.बता दें कि, जिले में अभी भी उड़द, मूंग, सब्जी और फूलों की खेती लगी हुई है. ऐसे में किसानों को अपनी फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews