Lok Sabha Election 2024 : मृत महिला कर्मचारी की लगाई ड्यूटी, सहायक आयुक्त निलंबित

Suspend

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है ये लापरवाही सहायक आयुक्त द्वारा की गई , सहायक आयुक्त ने मृत कर्मचारी की ड्यूटी ही चुनाव में लगा दी, इतनी बड़ी लापरवाही की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है ।

 सहायक आयुक्त की बड़ी लापरवाही, मृत कर्मचारी की लगाई ड्यूटी 

जानकारी के मुताबिक नगर निगम में सहायक आयुक्त रचयिता अवस्थी ने अपने काम के दौरान लापरवाही करते हुए एक मृत नगर निगम कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव में लगा दी। इतना ही नहीं उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को कर्मचारियों का डेटाबेस भी उपलब्ध करवा दिया जिसमें मृत नगर निगम कर्मचारी की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

सीनियर अधिकारियों के फोन भी नजरअंदाज किये 

जांच के दौरान यह भी पाया कि अपर कलेक्टर से लेकर सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारियों ने भी रचयिता अवस्थी को फोन करके संपर्क करने की कोशिश की और जो भी जानकारी दी गई थी उसके विषय में सत्यता जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी से भी संपर्क नहीं किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक आयुक्त को निलंबित किया 

जिला निर्वाचन अधिकारी को जब यह जानकारी लगी कि नगर निगम में पदस्थ रही मृत महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है  लिहाजा ऐसे मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया और तुरंत ही सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना का कहना है कि चुनाव से जुड़े किसी भी मामले को लेकर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी होगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी होगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews