
Jabalpur Lokayukta Police : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कटनी के जिला चिकित्सा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम दास सोनी विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के बदले 15,000/- रुपये की रिश्वत ले रहे थे तभी लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमगवा तहसील रीठी जिला कटनी निवासी शंकर लाल कुशवाहा ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें कटनी के जिला चिकित्सा अधिकारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पुरुषोत्तम दास सोनी पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।
आवेदक शंकर लाल ने आवेदन में बताया कि उसने डॉ सोनी से विकलांग सर्टिफिकेट को 20 परसेंट से 40 परसेंट बनाने का निवेदन किया था जिसकी एवज में उन्होंने 40,000/- रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायती आवेदन की जाँच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक को समझाइश देकर डॉ पुरुषोत्तम दास सोनी के पास समझाइश देकर भेजा।
आवेदक ने डॉ सोनी से बात की और उनके बताये समय पर कटनी में डॉ सोनी के निवास पर संचालित क्लीनिक पर पहुंचा, आज जब आवेदक शंकर लाल रिश्वत की पहली किश्त 15,000/- रुपये लेकर सर सोनी के पास पहुंचा और रिश्वत की राशि उन्हें दी पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
[dgv_vimeo_video id=”796575626″]
[dgv_vimeo_video id=”796575789″]
[dgv_vimeo_video id=”796575927″]
जबलपुर से संदीप कुमार एवं कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

