पीएम आवास योजना में घर देने के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पीएम आवास योजना में घर देने के बदले मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने सहायक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Jabalpur Lokayukta Police Action: रिश्वत के खिलाफ आज एक बार फिर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बड़ी कार्यवाही  की है , लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने एक आवेदक की शिकायत पर नगर परिषद बरही जिला कटनी में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक हितग्राही से पीएम आवास योजना में आवास स्वीकृत कराने के  बदले रिश्वत ले रहा था।

लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि उनके कार्यालय मेंभीम प्रसाद कचैर निवासी छिंदिया जिला कटनी ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें नगर परिषद बरही जिला कटनी में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक अक्षय जोशी पर रिश्वत मांगने के आरोप थे।

शिकायत में कहा गया था कि आवेदक ने पीएम आवास योजना के तहत आवेदन लगाया था, आवास आवेदक भीम प्रसाद की पत्नी के नाम से स्वीकृत होना था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक के द्वारा 12000 रुपए रिश्वत मांगी गई थी जिसे आज दिनांक को नगर परिषद के सामने मुख्य मार्ग पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक  दिलीप झरबड़े निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews