करोड़पति निकला सरकारी दफ्तर का क्लर्क, लोकायुक्त पुलिस के छापे में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि सुभाष शर्मा को अब तक करीब 1 करोड़ रुपये वेतन मिला है जबकि उन्होंने जो खर्च किया है वो 5 करोड़ रुपये से अधिक है, अभी जाँच जारी है ।
Jabalpur Lokayukta Police Raid

Jabalpur Lokayukta Police Raid

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, लोकायुक्त पुलिस के छापे में एक क्लर्क करोड़पति निकला है, अभी तक की जांच में उसके पास आय से 500 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है, लोकायुक्त पुलिस की अलग अलग टीमों ने उसके पांच ठिकानों पर छापा मारा है।

जबलपुर के क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के पांच ठिकानों पर आज शनिवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक साथ कार्रवाई की, तड़के करीब 5:30 बजे ही लोकायुक्त पुलिस की  टीमें उनके आवास और फार्म हाउस पर पहुंच गई।

दरअसल सुभाष शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज की गई है , शिकायत के सत्यापन के बाद आज शनिवार को छापा प्लान किया गया लोकायुक्त ने उनके ठिकानों का पता लगाया और फिर अलग अलग टीमें उन ठिकानों पर पहुंच गई।

पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीनें  

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने जब कार्रवाई शुरू की और दस्तावेज चैक करने शुरू किये तो शिकायत सही निकली, सुभाष शर्मा के पास प्रॉपर्टी के कागज, फॉर्म हाउस, कई मकान मिले, पत्नी शीला शर्मा के नाम पर करोड़ों की जमीन होने की जानकारी भी सामने आई है, फार्म हाउस की कीमत भी सवा करोड़ बताई जा रही है।

आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा  

लोकायुक्त पुलिस की शुरूआती जाँच में सामने आया है कि क्लर्क सुभाष शर्मा ने अब तक की नौकरी में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है और ये बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है, अब तक की जांच में करीब 6 करोड़ रुपये जमीन और प्लाट के दस्तावेज मिले है, लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews