बे मौसम बारिश से फ़सलों को हुआ नुकसान किसानों के चेहरे चिंतित

बे मौसम बारिश से फ़सलों को हुआ नुकसान किसानों के चेहरे चिंतित

संदीप कुमार।जबलपुर।

दो दिन से आसमान में छाए बादलों के बीच आज सुबह जमकर बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे।जबलपुर में अचानक मौसम में तेजी से आए बदलाव ने किसानों की कमर तोड़ दी है।जबलपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। शहर के अलावा पनागर, बरगी, कुंडम, शहपुरा, बरेला, पाटन, सिहोरा और मझौली क्षेत्रों में तेज़ बारिश के साथ साथ ओलो भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान खड़ी फ़सलों को हुआ है।पीड़ित किसानों ने ज़िला प्रशासन से मांग की है कि वो उनकी मदद कर उचित मुआवजा की व्यवस्था करे। किसान रामसेवक और अशोक कुमार बताते है कि उन्होंने अपने खेतों में चना, गेहूं, मसूर की फासले सहित सब्ज़ियाँ लगाई थी पर आज आसमान से गिरी आफ़त की बूंदों से इन फ़सलों को भारी नुकसान का हुआ है।

महाराष्ट्र में बने कम दवाब का नतीजा है बारिश
दरअसल महाराष्ट्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से भी मौसम ने अचानक करवट बदली है।गुरुवार की सुबह से ही अचानक अंधेरा छाने लगा और तेज़ बारिश से ओले गिरने शुरू हो गए,पहले से ही कम फसल और फसल का सही दाम न मिलने की परेशानी झेल रहे किसान इस बेमौसम की बारिश को अपने ऊपर दोहरी मार मान रहे है।

खराब फ़सलों का होगा सर्वे
जबलपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है लिहाजा कलेक्टर ने तहसीलदारो को निर्देश दिए है कि वो बारिश से हुई खराब फ़सलों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews