स्कूली बच्चों को ले जाने वाले एलपीजी वाहनों पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किये आदेश, एसडीएम करेंगे निगरानी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक अप्रैल के बाद यदि कहीं एलपीजी से संचालित वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन पाया जाता है तो उसे इस आदेश का उल्लंघन माना जायेगा तथा संबंधित विद्यालय और वाहन मालिक पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
LPG school vehicles

LPG school vehicles

विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर जिले में एक अप्रैल के से एलपीजी से चलने वाले वाहनों से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश के पलान की निगरानी करेंगे।

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक अप्रैल के बाद यदि कहीं एलपीजी से संचालित वाहनों से स्कूली बच्चों का परिवहन पाया जाता है तो उसे इस आदेश का उल्लंघन माना जायेगा तथा संबंधित विद्यालय और वाहन मालिक पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

RTO को दी हिदायत 

आदेश में सभी स्कूलों के प्रबंधन को प्रतिबंध की निर्धारित तिथि से पूर्व एलपीजी से संचालित वाहनों के स्थान पर वैधानिक रूप से मान्य एवं फिटनेस प्रमाणित वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्कूली वाहनों का सत्यापन करने और एलपीजी से संचालित वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं।

SDM को निगरानी के निर्देश 

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को विद्यालयीन समय के दौरान स्कूली वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण करने कहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिबंधात्मक आदेश से सभी स्कूलों को अवगत कराने तथा स्कूलों के प्रबंधन को आदेश का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews