मध्यप्रदेश : गया जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में लगाए जायेगे एक्स्ट्रा कोच

indian railway

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया है, इसी कड़ी में पमरे से प्रारम्भ होने वाली दो स्पेशल रेलगाड़ियों में इसके पहले भी दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे है इसके अलावा दो दिन दो-दो और अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय पमरे के द्वारा लिया गया है। गौरतलब है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते रहे है।

यह भी पढ़ें…  मध्यप्रदेश : पोषण आहार मामले पर विधानसभा में फिर हंगामा

गाड़ी संख्या 01709 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से आज व 21 सितंबर को 02 शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति में 19 सितंबर को 02 शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews