Sana Khan Murder Case : बीजेपी नेत्री सना के शव की तलाश कर जानकारी देने वाले को महाराष्ट्र पुलिस देगी एक लाख रुपए का इनाम

Sana Khan Murder Case : बीजेपी नेत्री सना के शव की तलाश कर जानकारी देने वाले को महाराष्ट्र पुलिस देगी एक लाख रुपए का इनाम

Sana Khan Murder Case : भाजपा नागपुर अल्पसंख्यक मोर्चा की मंत्री सना खान की जबलपुर में 2 अगस्त को पति अमित साहू ने हत्या कर दी थी। आरोपी अमित साहू की निशानदेही पर महाराष्ट्र पुलिस लगातार सना खान के शव की तलाश में जुटी हुई है। पर सफलता नही मिली। थक हराकर महाराष्ट्र पुलिस ने अब सना के शव को तलाश कर जानकारी देनें वाले को एक लाख रुपए इनाम देनें की घोषणा की है। वही एक बार फिर नागपुर पुलिस जबलपुर आई है।

पुलिस ने की इनाम घोषणा

जानकारी के मुताबिक नागपुर पुलिस कमिश्नर ने सना की बॉडी को तलाश करके उसकी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा जहां-जहां जानकारी मिल रही है। वहां-वहां पुलिस टीम जाकर सना के शव को तलाश कर रही है। हालांकि सफलता अभी तक नही मिली है। सना की हत्या करने के बाद बॉडी को अमित साहू ने कहां पर फैंका था। उसको लेकर उससे कई बार पूछताछ की गई, पर वह एक ही बयान पर अड़ा है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर सना की लाश को हिरन नदी में फैंक दिया था।

भाजपा नेत्री सना खान की हत्या के मामले में अभी तक नागपुर पुलिस ने अमित साहू उर्फ पप्पू समेत राजेश, कमलेश, रब्बू यादव और धर्मेन्द्र यादव गिरफ्तार किया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews